फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फीडिंग व समय पर करें भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य आयुक्त लखनऊ मनीष चौहान ने गुरुवार को जिले के संडीला व हरदोई मंडी में स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर खरीद के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर ने अब तक की गई खरीद व किए गए भुगतान की जानकारी जुटाई और केंद्र प्रभारियों व एजेंसी के जिला प्रबंधकों को पारदर्शी ढंग से खरीद करने के निर्देश दिए। कहा कि ऑनलाइन फीडिंग के साथ ही हर हाल में समय पर किसानों को विक्रय किए गए धान का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

संडीला मंडी पहुंचे खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने केंद्र प्रभारी से अब केंद्र पर की गई खरीद व उपलब्ध वारदाने की जानकारी ली। इसके बाद खाद्य आयुक्त हरदोई शहर स्थित गल्ला मंडी पहुंचे और परिसर में स्थित विपणन विभाग, पीसीएफ, पीसीयू व एफएफसी आदि के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। आयुक्त मनीष चौहान ने केंद्र पर मौजूद किसानों से अब तक की गई खरीद के बारे मेें जानकारी ली। कमिश्नर ने केंद्र पर उपलब्ध बारदाने, तौल कांटे समेत किसान सुविधा से जुड़ी चीजों की जांच की। कहा कि जनपद में लक्ष्य अनुरूप खरीद सुनिश्चित कराई जाए। केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार कांटे बढ़ाए जाएं। आयुक्त ने सभी एजेंसियों के प्रबंधकों को खरीद का डाटा ऑनलाइन फीड कराने व किसानों से क्रय किए जाने वाले धान का समय पर भुगतान किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि बजट के अभाव में किसी भी तरह से खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को केंद्रों का नियमित पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम संजय कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे, पीसीएफ जिला प्रबंधक पंकज कुमार व मंडी सचिव बबलू लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें