थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग
बालिका को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे बेहोशी की हालत में
छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज
कर बालिका को परीक्षण के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी
एक 13 वर्षीय बालिका खेत में बकरी चरा रही थी। तभी वहां पर पड़ोस के गांव
का एक युवक अपने खेत देखने आया। बालिका को अकेला देख वह उसे गेहूं के खेत
में खींच ले गया और उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसको
मारापीटा।
उसको बेहोशी की हालत में छोड़ वह भाग गया। जब बालिका घर नहीं
पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोज की। तब बालिका खेत में मिली। इस पर उसने होश
में आने पर घटना बताई। बालिका के पिता ने इस बाबत प्रधान व अन्य लोगों को
जानकारी दी।
पिता ने बताया कि उसकी बालिका का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं
है। पिता ग्रामीणों के साथ सोमवार को थाने पहुंचा तो सुनवाई नहीं हुई। एसओ
बालिका का इलाज कराने के स्थान पर परिजनों को बहलाते रहे। काफी देर बाद वह
घटना स्थल पर जाकर वापस आए और एनसीआर दर्ज कर बालिका को परीक्षण को भेजा।
इस बाबत एसओ राकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार की घटना है, पर परिजन आज
सूचना देने पहुंचे। उन्होंने माना बालिका के जबर्दस्ती की गई। बताया कि
चिकित्सीय परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्यशैली
से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।