ननिहाल आया तीन वर्षीय मासूम शनिवार को खेलते वक्त घर में ही ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी सुधीर पुत्र कृष्ण कुमार शनिवार को ट्रैक्टर से पंपिंग सेट लेकर घर से खेत पर जा रहा था। घर से निकलते ही दरवाजे पर खेल रहा उसका तीन वर्षीय भांजा आदर्श पुत्र राजपाल निवासी बम्हटापुर गांव ट्रैक्टर के नीचे आ गया।
इससे आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया कि मां आरती के साथ लगभग एक माह पूर्व ननिहाल आया था और तब से यहीं पर था। कोतवाली निरीक्षक हंसमती ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।