फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मासूम की तालाब में डूबने से मौत

Fri, 20 Dec 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के पपटापुर मजरा सिराइचमऊ निवासी उदय प्रताप का पुत्र आकाश (5) घर के पास खेल रहा था। खेलते समय शाम को चार बजे घर के पास स्थित तालाब में चला गया। उसे तालाब में गिरता देख लोगों ने निकालने का प्रयास किया। जब तक आकाश को तालाब से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि पुलिस मौके पर है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन


तीन पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज
सांडी। थाना क्षेत्र के बरंडारी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रीनू बीमार है। दवा लेने के लिए वह बाइक से बरंडारी अपने मामा अलियापुर निवासी नरेश के साथ जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम को गांव के ही मनीष, अमित और दिलीप ने उसे रोक लिया। इसकी वजह पूछने पर आरोपियों ने अनिल को पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
हरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे उसकी गाय गांव में कहीं चली गई थी। गाय की तलाश उसकी पुत्री (15) कर रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि घटना का पता चला है। जांच कर िरिपोर्ट दर्ज जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें