फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रजबहे में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौली शेरपुर गांव में रजबहे में डूबकर चार वर्ष के बालक की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

जरौली शेरपुर गांव निवासी सुभाष का पुत्र सत्यम (4) घर के पास बने मंदिर के परिसर में खेल रहा था। खेलते-खेलते ही वह पास से निकले रजबहे के पास पहुंच गया। इसी दौरान अचानक पैर फिसलकर वह रजबहे में जा गिरा। जब तक आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सत्यम डूब चुका था। आनन फानन कुछ लोगों ने रजबहे में छलांग लगा दी और बच्चे को बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम लाया गया, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें