फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के अहमदी गांव में शनिवार को चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गए थे। इनमेें से एक महिला की बुधवार शाम लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

अहमदी गांव निवासी रमेश व गांव के ही अनंतराम ने प्रधानी के चुनाव में अलग अलग प्रत्याशियों का समर्थन किया था। इसी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।
15 मई को इस रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें अनंतराम की पत्नी प्रीती समेत चार लोग घायल हो गए थे, घायलों को इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने राजेश कुमार की तहरीर पर अनंतराम, ओम प्रकाश, मुकेश, अहिबरन, स्वामी दयाल, विवेक, सौरभ, रजनीश, मोहित, अशोक समेत 11 लोगों के खिलाफ व अनंतराम के पक्ष के चंदन की तहरीर पर रमेश, राम आसरे, राजेश, अमित कुमार, गोविंद, विभूति, दीप सिंह, शशि देवी व रजनीश समेत 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
लखनऊ में भर्ती प्रीती की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि प्रीती के चार बच्चे हैं। प्रीती की मौत के बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।
देर रात एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह व सीओ एसआर कुशवाहा गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। इधर पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया।
60 लोग पाबंद, गांव में तैनात है पुलिस
15 मई को गांव में दो पक्षों में चुनावी रंजिश के बाद हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने कुल 60 लोगों को पाबंद किया है। पुलिस द्वारा गांव के 18 से अधिक लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें