फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
फोटो-48- अलीमा के घर के अंदर पड़े पत्थर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बराही में रविवार शाम पंचायत चुनाव की रंजिश में दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें निवर्तमान प्रधान के परिजनों पर जमकर पथराव किया गया। जबकि दूसरे पक्ष ने भी शुक्रवार रात हुई गोलीबारी की खुन्नस में हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संडीला विकास खंड की ग्राम पंचायत बराही में निवर्तमान प्रधान भुट्ठू पत्नी सिराजुल का समर्थक मोहित उनके पुत्र शान अब्बास के साथ गांव में जा रहा था। सिराजुल के मुताबिक उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सिरताज अली ने मोहित पर रुपये लेकर वोट देने का आरोप लगा दिया।
इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद सिरताज अली अपने 20 साथियों के साथ सिराजुल की पहली पत्नी अलीमा बानो के घर में घुस गया और पथराव किया।
इसकी जानकारी पर सिराजुल भी मौके पर अपने समर्थकों के साथ पहुंच गया। सिराजुल के अन्य परिजन भी मौके पर आ गए तो आरोपी भाग निकले। सिराजुल की पहली पत्नी अलीमा बानो (47) के अलावा अच्छे मियां (42), थादिल (29), सनी (21) और अमीर हैदर (33) पथराव में घायल हो गए।
विज्ञापन

इन सभी को सीएचसी भरावन भेजा गया है। दूसरे पक्ष से सिरताज अली का आरोप है कि शुक्रवार की रात गांव में गोली चल गई थी। गोली चलाने के आरोप में सिराजुल के समर्थक को जेल भेजा गया है।
इसी की खुन्नस में सिराजुल ने अपने साथियों के साथ उसके साथ हंगामा किया। घटना की जानकारी पर महिला थानाध्यक्ष श्वेता त्रिपाठी मौके पर पहुंची। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फोटो-46- घटना के बाद बराही में मौजूद महिला थानाध्यक्ष श्वेता त्रिपाठी व पुलिस बल। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-47- पथराव के दौरान टूटा पड़ा गेट। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें