फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क पार कर रहे किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बेहटा धीरा निवासी राजेंद्र गुप्ता (58) किसान थे। गुरुवार रात वह हरदोई-शाहजहांपुर रोड पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ़्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद बाइक चालक भाग गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मृतक के दो बेटे सोनू और दीपक हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें