हरदोई। जनपद के ग्रामीण इलाकों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
संडीला नई तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने ध्वजारोहण किया। आईआर इंटर कॉलेज में प्रबंधक इशरत रसूल और प्रधानाचार्य अजय शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका में ईओ अनुरुद्ध कुमार की मौजूदगी में चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी ने ध्वजारोहण किया। काशी निकेतन विद्यालय में विष्णु गुप्ता, टीआरएस कॉन्वेंट स्कूल में डॉ. विभा सिंह ने ध्वजारोहण किया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में सांसद अशोक रावत और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। भाकियू सावित्री गुट के जिलाध्यक्ष रफीक लंबू ने मदरसा दारुल उलूम, ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता ने ब्लॉक में ध्वजारोहण किया। बप्पा श्री बैजनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जितेंद्र राठौर ने ध्वजारोहण किया।
मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। नगर पालिका अध्यक्ष तबस्सुम ने नगर पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया। सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक हरिपाल सिंह, कोतवाली में थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा, केहरि इंटर कॉलेज तेंदुआ में प्रधानाचार्य धर्मांगज सिंह ने ध्वजारोहण किया।
टड़ियावां ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ इंद्रसेन नाथ ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी में अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार कनौजिया, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह, थाने में थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने ध्वजारोहण किया। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने और पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अनिल कुमार गौतम ने ध्वजारोहण किया।
हरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख राम दयाल ने ध्वजारोहण किया। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह और सत्यम सिंह मौजूद रहे। थाने में थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, चीनी मिल में महाप्रबंधक प्रदीप त्यागी ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अंकुर कुमार, गांधी महाविद्यालय में प्रबंधक मुनेंद्र सिंह ने और एसएस सेंट्रल एकेडमी में प्रबंधक डॉ. इंद्रेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया।
हरपालपुर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में कोतवाल अजय कुमार गौतम ने सीएचसी में अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने ध्वजारोहण किया। जीनियर पब्लिक स्कूल में निदेशक भूपेंद्र सिंह चौहान और गजेंद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। विजय शंकर इंटर कॉलेज में प्रबंधक अवध नरेश तिवारी, नेशनल पब्लिक स्कूल में वीरपाल सिंह, कटियारी डिग्री कॉलेज में पदमराग सिंह यादव पम्मू ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में तेजेंद्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।
पिहानी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य रमेश सिंह, सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक राकेश पाल ने ध्वजारोहण किया। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुधीर चौहान, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या प्रभा वर्मा, केजीबीवी में गरिमा वाजपेयी, मदरसा इस्लामिया कसीमुल उलूम में कारी ताहिरबेग, दारुल उलूम मोहम्मदिया में वजीह मियां ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका में अध्यक्ष शाहीन बेगम, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
बेहंदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी ने ब्लॉक कार्यालय में और राम विलास ने बीज भंडार कार्यालय में ध्वजारोहण किया। असही मार्ग स्थित जेपी मेमोरियल स्कूल में निदेशक जीपी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
सांडी एपीएस डिग्री कॉलेज में प्रबंधक अरविंद सीताराम, एमएस डिग्री कॉलेज में अमित कुमार सिंह, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में संतराम यादव ने और थाने में प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी, ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राजपूत ने और नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
भरावन अतरौली थाने में प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी भरावन में अधीक्षक डॉ. अरविंद मिश्रा, ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया। खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। रघुनंदन सिंह पीजी कॉलेज सरवा में धीरज सिंह चौहान, जनता इंटर कॉलेज भरावन में सुनील पटेल, विश्वनाथ महाविद्यालय नेवादा में प्रमोद सिंह, ओआर कॉन्वेंट पब्लिक में रितिक सिंह ने ध्वजारोहण किया।
बिलग्राम तहसील मुख्यालय में एसडीएम एन राम ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह मुन्ना, नगर पालिका में अध्यक्ष अनिल राठौर और सीएचसी में अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। श्रीराम लाल सिंह पब्लिक स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल, डीपीएसडी पब्लिक स्कूल आदि में सांस्कृ़तिक कार्यक्रम भी हुए।
सवायजपुर सीएचसी में अधीक्षक डाॅ. पराग कुमार, कोतवाली में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने और भरखनी ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह ने ध्वजारोहण किया। गन्ना कृषक महाविद्यालय में धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, महाराजा हरीश्चंद्र हायर एजुकेशनल गौरखेड़ा में डाॅ. राहुल तिवारी ने ध्वजारोहण किया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने सलोनी गांव में ध्वजारोहण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया।
शाहाबाद तहसील में एसडीएम अंकित तिवारी ने ध्वजारोहण किया। नालंदा शिक्षण संस्थान उधरनपुर में डॉ. सोम शेखर दीक्षित, एसडी जनता इंटर कॉलेज में सत्यवीर शुक्ला, राष्ट्रपिता म्युनिसिपल इंटरकॉलेज में गोविंद वाजपेयी, आदर्श इंटर कॉलेज में वेदराम राजपूत, बीआरसी में बीईओ अनुज झा, ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, नगर पालिका में कर अधीक्षक सुप्रिया रॉव ने ध्वजारोहण किया।
पाली कासिम अली खां जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक सरताज खां ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. राम नरेश चौहान, पब्लिक शिक्षा निकेतन में माया प्रकाश अवस्थी, पैराडाइज स्कूल में शांती गुप्ता, पंत इंटर कॉलेज में राम सेवक ने ध्वजारोहण किया। एनसीडीए मांटेसरी स्कूल में केबी सिंह, पीएचसी पर प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला, थाने में थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने और नगर पंचायत में अध्यक्ष रिजवान खां ने ध्वजारोहण किया।
कछौना नगर पंचायत में अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र शुक्ला, करणी शुक्ला के जिलाध्यक्ष रमन सिंह ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. शिवराज सिंह ने ध्वजारोहण किया।
बेहटागोकुल प्राथमिक विद्यालय उधरनपुर में ध्वजारोहण हुआ। यहां विद्यार्थियोें ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन में ग्राम प्रधानों ने ध्वजारोहण किया। थाने में प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने ध्वजारोहण किया।
बावन लोनार कोतवाली में कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी, ब्लॉक मुख्यालय पर धर्मेंद्र सिंह, कृषि रक्षा इकाई पर अनुराग सिंह ने और बीआरसी पर बीईओ डॉ. राम कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय न्योरादेव में हर्षवर्धन सिंह, विद्या पीठ इंटर कॉलेज में नीलांशू मिश्रा, नारायण बालिका इंटर कॉलेज में पवन मिश्रा, नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज जगदीशपुर में पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
माधौगंज नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। नरपति सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विजय कुमार, केपी सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज में प्रधानाचार्य केके शर्मा, रुइया में विधायक आशीष सिंह आशू ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय, सीएचसी, थाने आदि में भी ध्वजारोहण हुआ।
-
डीएम ने थर्ड जेंडर को सम्मानित किया
थर्ड जेंडर को भी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया। डीएम अनुनय झा ने थर्ड जेंडर को सम्मानित किया। कहा कि थर्ड जेंडर समाज के अंग हैं। डीएम ने कई थर्ड जेंडर को सम्मानित किया।