फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल ने बढ़ाई परेशानी, दो हजार से अधिक आवेदन लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन स्तर पर लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज जिले की पांचों तहसीलों के लेखपाल प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। इस हड़ताल से आय, जाति व निवास के दो हजार से अधिक आवेदन पत्र जारी होने समेत पैमाइश व अन्य काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वेतन विसंगति व वाहन भत्ता दिए जाने समेत अन्य आठ सूत्री मांगों को लेकर पांच नवंबर से प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले की पांचों तहसील के लेखपाल चरणबद्ध ढंग से आंदोलनरत हैं।
पांच को जिले के लेखपाल लगभग सवा सौ अतिरिक्त क्षेत्रों का प्रभार छोड़ चुके हैं। इसके बाद मंगलवार से जिले की पांचों तहसीलों के लेखपाल तहसील स्तर पर कलमबंद हड़ताल व प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हड़ताल के कारण आय, जाति, निवास पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही है, जिससे प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही खसरा, पैमाइश व शिकायतों की जांचे भी ठप पड़ी हैं। एक आंकड़े के मुताबिक जिलेभर में लंबित आवेदनों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है, इनमें उन राजस्व क्षेत्रों से जुड़े आवेदन भी शामिल हैं, जिनका प्रभार लेखपालों के पास अतिरिक्त में था। लोग रोज तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
लेखपाल तहसील स्तर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तहसील सदर शाखा के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से आंदोलन जिला स्तर पर चलाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्य बहिष्कार के साथ ही लेखपाल 13 से 26 नवंबर तक जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें