फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी बस पलटी, हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-23 हादसे के बाद पलटी बस को सीधा करने को मशक्कत करते ग्रामीण।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कन्नौज जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस बिलग्राम के जलालपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जलालपुर आईटीआई के पास गुरुवार को हरदोई से कन्नौज जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में पलट गई। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में सोमेंद्र कुमार (25) पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम नेदुरा थाना हरियावां, हरिश्चंद्र (50) निवासी ग्राम पुसेड़ा थाना बिलग्राम व श्याम सागर (22) पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिलग्राम घायल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य कई यात्रियों को भी चोटें आईं। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, हालत नाजुक होने पर हरिश्चंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें