भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता को सम्मानित करतीं प्र?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से पार्टी कार्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मोर्चा के अवध क्षेत्र की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि भविष्य के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा को मजबूत बनाना है। इसको लेकर आने वाली छह जुलाई से पुन: सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। यह सभी के अथक प्रयासों का ही फल है कि आज पार्टी ने देश में पूर्ण बहुमत प्राप्त की है और मोदी पुन: प्रधानमंत्री बने हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर पार्टी को मजबूत बनाना है। इस कार्य के लिए छह जुलाई से पुन: सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना है। पार्टी को मजबूत करते हुए अवध क्षेत्र में हरदोई का नाम सर्वोपरि रखना है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने भी सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बाबी गुप्ता, कविता टंडन, श्वेेता, साधना, ममता, सावित्री, चम्मा देवी, गीता, कुसुमा, सुनीता, सरिता, सुधा, शिखा, सीता, रमा, चंद्रप्रभा, मनीषा आदि मौजूद रहीं।