राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के 51
परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए विभाग से
विद्यालयों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इससे क्षेत्र के
विद्यार्थियों को वहीं पर आगे की शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
जिले
में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अब तक 43 परिषदीय स्कूलों को
उच्चीकृत करते हुए हाईस्कूल तक कर दिया गया है। जहां पर कक्षा नौ व दस की
कक्षाएं संचालित होने लगी हैं। आगामी शिक्षा सत्र में जिले के 51 स्कूलों
को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव बनाया गया है।
इसमें अहिरोरी के सात, बावन के
दो, बेहंदर के तीन, भरखनी के 4, बिलग्राम का एक, हरियावां के तीन, कछौना
का एक, कोथावां के तीन, माधौगंज का एक, पिहानी के तीन, सांडी के तीन,
संडीला के तीन, शाहाबाद के चार्र, सुरसा के तीन, टड़ियावां के चार और
टोडरपुर के चार विद्यालय शामिल हैं।
इन स्कूलों को उच्चीकृत करने को
डीआईओएस की ओर से स्कूलों के संबंध में जानकारी मांगी गई, जिसमें स्कूल के
पास भूमि, निकट तक जीआईसी से दूरी, पांच किमी की परिध में आने वाले
माध्यमिक स्कूल की स्थित, पांच किमी की दूरी में संचालित जूनियर हाई
स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या वर्ग वार शामिल है।
बेसिक शिक्षा
विभाग में पत्र आने पर बीएसए डा. बृजेेश मिश्र ने संबंधित बीईओ से चयनित
स्कूलों के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं देने के निर्देश दिए
हैं। स्कूल के उच्चीकृत होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ होगा।