फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जम्मू जाने वालों की बढ़ी संख्या, ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारत पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजा तनाव अब सामान्य होने लगा है। हालात सामान्य होते ही वैष्णों देवी और अमरनाथ यात्रा के लिए जोर देखने को मिल रहा है। लोग दर्शन के साथ पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जाएंगे। ऐसे में जम्मू जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी नजर आने लगी है। लंबी प्रतीक्षा सूची होने से लोग तत्काल आरक्षण पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं, ऐसे में परिवार के साथ घूमने के लिए लोग जम्मू और हरिद्वार, देहरादून, शिमला, हिमाचल प्रदेश का प्लान बना रहे हैं। देहरादून, जम्मूतवी और हरिद्वार के लिए आरक्षण सबसे अधिक हो रहे हैं। ट्रेन संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस रोजाना जम्मू जाती है, जबकि 12469 कानपुर जम्मूतवी सप्ताह में तीन दिन और 15652 लोहित एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन संचालित होती है। जम्मू के लिए रोजाना पांच से 10 यात्री आरक्षण करवा रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है, ऐसे में जम्मू के लिए भीड़ बढ़ गई और यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल रहे हैं। लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते यात्री तत्काल में भी आरक्षण लेने पहुंच रहे हैं। हरदोई से जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनों में मौजूद समय में 50 से ऊपर प्रतीक्षा सूची चल रही है। कानपुर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली ट्रेन में तो प्रतीक्षा सूची भी समाप्त हो गई है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि हालात सामान्य होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें