फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल में सुस्त रफ्तारी से बेहाल गन्ना किसान

Fri, 09 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी और हरियावां चीनी मिल के सेंटर पर वाहन की कमी से लक्ष्य के अनुरूप तौल नहीं हो पा रही है। जिसके सबब लक्ष्य के अनुरूप तौल नहीं हो पा रही है। साथ ही किसानों को गन्ना तुलवाने को घंटों लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


दिन में तीन बजे क्षेत्र के चठिया सेंटर पर गन्ने का भारी स्टाक और बेहाल किसान बैठे दिखाई दिए। लोग समय पर तौल न हो पाने से परेशान थे। विनोद गुप्ता, दुर्गेश, वसीम खां व संदीप सिंह आदि ने बताया कि सेंटर पर कई-कई घंटे रुक कर इंतजार करना पड़ रहा है।

गाड़ी देर से आने के कारण स्टाक किया गया गन्ना भेजने को लेकर तौल प्रभावित हो रही है। सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन व्यवस्था गड़बड़ होने से समय पर तौल हो पाने में कठिनाई हो रही है। इस समय प्रतिदिन छह सौ से सात सौ क्विंटल तौल हो पा रही है।
विज्ञापन


राभा सेंटर पर मौजूद किसानों वली हसन, प्रमोद व जीशान खां ने बताया कि पेमेंट में काटे जाने वाले चालीस रुपये किस बात के होते हैं इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वाहनों की कमी से तौल सुस्त रफ्तारी से हो रही है।

सेंटर इंचार्ज आदर्श बाजपेई के आठ सौ क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अनुसार प्रतिदिन सात सौ क्विंटल तक की तौल हो पा रही है। वहीं मझिया केंद्र पर भी गन्ने के भारी स्टाक लगे मिले। बड़ी संख्या में किसान तौल का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने यहां पर भी तौल में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें