फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर 20 बा विद्यालयों को मिलेंगे नए गुरु

विज्ञापन
फोटो-14-चर्चा में आया जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नए साल पर जिले के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के रिक्त पदों पर नए शिक्षकों की नियुक्ति होने की उम्मीद है। ये नियुक्तियां परियोजना निदेशक के नए नियमों के अनुसार की जाएंगी। अधिकारियों की माने तो पूर्व में बा विद्यालयों में कार्य कर चुके शैक्षिक स्टाफ को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले में इस समय शिक्षिकाओं व अन्य स्टाफ के करीब 54 रिक्त पद हैं।
विज्ञापन

जिले में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100 बालिकाओं को अध्यापन का कार्य कराया जाता है। साथ ही इसी स्कूल के हास्टल में उन्हें भोजन व रहने आदि की व्यवस्था की जाती है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो 20 बा विद्यालयों में करीब 290 का स्टाफ स्वीकृत है, लेकिन इस समय कुल 223 का स्टाफ है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे का कहना है कि रिक्त पदों का ब्यौरा उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। जल्द ही वहां से अनुमति होने के बाद नए साल पर रिक्तियां निकाल दी जाएंगी। इस बार उन आवेदकों को भी प्राथमिकता दी जाएंगी जो पूर्व के वर्षों में कस्तूरबा का कार्य कर चुके हैं।
13 सीटों पर चल रहा कोर्ट केस
जिला समन्वयक के मुताबिक 13 पदों पर अभी भी कोर्ट केस चल रहा है। जब तक कोर्ट की ओर से कोई आदेश नहीं आता तब तक ये पद नहीं भरे जा सकते।
19 शिक्षक, शिक्षिकाओं का निकलना तय
विभाग के सूत्रों की माने तो 19 शिक्षक, शिक्षिकाओं का नवीनीकरण नहीं किया गया है। इन रिक्तियों में ये पद भी शामिल किए गए हैं। जल्द ही इन लोगों को नवीनीकरण न किए जाने के पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अनुमति मिलते ही छात्राओं को बा स्कूलों में बुला लिया जाएगा। उनकी विधिवत पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। शिक्षिकाओं व अन्य स्टाफ की भर्ती होने के बाद किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण भी लगातार करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-हेमंत राव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें