फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पत्नी से कहासुनी से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान

Fri, 05 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के फूलबेहटा गांव ससुराल आए युवक ने पत्नी से कहासुनी से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। युवक बाजार से जहर खाकर आया था। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक हरियावां थाना क्षेत्र के नेदुरा गांव का निवासी था। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ने आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के नेदुरा निवासी रमेश उर्फ गुड्डू (45) पुत्र गया प्रसाद फूल बेहटा में है। वह शहर कोतवाली के रद्देपुरवा रोड पर संतराम गुप्ता की लोहे की दुकान पर करीगर था।
बुधवार सुबह वह घर से दुकान पर आया था। पत्नी सोनेश्री कई दिनों से मायके में थी। शाम को करीब सात बजे साले मुकेश के घर पहुंचा था। ससुराल आने के बाद वह अल्लीपुर के बाजार गया था। जहां पर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन


करीब आठ बजे वह घर पहुंचा था। घर पहुंचने के करीब 15 मिनट बाद ही उसको उल्टियां आने लगी। हालत बिगड़ती देख ससुरालीजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि नौ बजे रमेश के साले मुकेश ने उसे फोन किया था। बताया था कि रमेश ने जहर खा लिया है। करीब 10 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचा तो भाई की मौत हो चुकी थी।

राम चंद्र ने आरोप से इंकार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल हीरालाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई थी। उन्होंने पत्नी सोने श्री से किसी बात को लेकर मामूली विवाद होना बताया था। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें