फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई जगह गुल रही बत्ती

Mon, 06 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने एक बार फिर बिजली विभाग की कलई खोल दी। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में कई मोहल्ले रात भर अंधेरे में डूबे रहे तो कई स्थानों पर लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को दो चार होना पड़ा। सुबह होने के बाद ही आपूर्ति सही हो सकी, पर आपूर्ति की आंख मिचौली जारी रही।
विज्ञापन


विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर शहर में लाखों रुपये व्यय किए गए हैं। नए विद्युत तार लगाने से लेकर उपकरण और मशीनें लगाई गई हैं, पर बिजली विभाग की कलई रविवार की रात को हुई पहली मूसलाधार बारिश ने ही खोल दी। रविवार की रात को बारिश होने के बाद शहर में कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई और रात भर मोहल्ले अंधेेरे में डूबे रहे।

रविवार की रात को करीब 11 बजे से बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद से वंशी नगर और विष्णूपुरी कालोनी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। राधानगर, कृष्ण नगरयिा में भी बिजली गुल हो गई, जबकि वैटगंज और आजाद नगर में लो-वोल्टेज की समस्या आ गई।
विज्ञापन


चूंकि बारिश के बाद बिजली गुल हुई ऐसे में विद्युत कर्मियों ने भी सुबह ही आपूर्ति सुचारु की, जबकि लो-वोल्टेज की समस्या भी दूसरे दिन ही दूर हुई। ऐसे में इनवर्टर भी ठप हो गए तथा उपभोक्ता परेशान रहे। सोमवार को भी पानी बरसने से विद्युत की आवाजाही लगी रही। एसडीओ सत्येंद्र पांडेय ने कहा कि बारिश की वजह से लोकल फाल्ट हुए थे, जिसे सुबह दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें