फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की आशंका में बनाई स्लाइड

Sat, 06 Feb 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अरवल थाना क्षेत्र में शोहदों से आहत किशोरी की आत्म हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की आशंका से स्लाइड बनाई गई है। वहीं पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


बताते चले कि अरवल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर टिकार निवासी श्री निवास की 17 वर्षीय पुत्री नीलम का शव गुरुवार को घर के अंदर लटकता मिला था। मां ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि उसका पति, वह घर पर नहीं थी। उसका छोटा बेटा भी स्कूल गया था। उसने आरोप लगाया कि गांव के तीन युवक अजय ,राम पाल और अजय के भाई का साला राम किशोर उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने आत्म हत्या कर ली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सूत्रों के अनुसार युवती की मौत फांसी लगाने से हुई। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म होने की आशंका पर उसकी स्लाइड बनाई गई है।  पुलिस को घटना स्थल पर मिले सुसाइड नोट की जांच में भी समय लग रहा है। थानाध्यक्ष रनवीर सिंह यादव ने बताया कि अभी तक आरोपी मिले नहीं है। उनकी तलाश की जा रही है। इधर, शुक्रवार की शाम गांव शव पहुंचा। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें