फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में 17 नामांकन पत्र रद्द

Wed, 01 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
जांच के दौरान प्रत्याशी समर्थकों को जानकारी देते आरओ और मौजूद प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में दावेदारी के बाद बुधवार को कलक्ट्रेट में बनाए गए आठों नामांकन कक्षों में पत्रों की जांच हुई जिसमें 17 नामांकन पत्र कमियां पाए जाने पर रद्द कर दिए गए। नामांकन रद्द होने के बाद आठ विधानसभाओं में अब 112 दावेदार रह गए हैं।  हरदोई विधानसभा क्षेत्र से 17 नामांकन हुए थे। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए कक्ष में प्रेक्षक दिलीप बी गाडवे की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें भारतीय कृषक दल मृत्युंजय कुमार शुक्ला, शहरी विकास पार्टी से लल्लन तिवारी व निर्दलीय श्याम किशोर का नामांकन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


आरओ एसडीएम सदर सर्वेश गुप्ता ने बताया कि मृत्युंजय कुमार शुक्ला के नामांकन पत्र में नौटरी नहीं थी। लल्लन तिवारी के शपथ पत्र में कॉलम खाली मिले। श्याम किशोर ने 10 प्रस्तावक लगाए थे जिसमें से एक प्रस्तावक हरदोई विधानसभा क्षेत्र से बाहर का था। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। आरओ एसडीएम सवायजपुर वंदना त्रिवेदी ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र का प्रारूप 26 सत्यापित नहीं था। निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुंदर व सुभाष पार्टी से भगवान शरण के भी शपथ पत्र नियमानुसार पूरे नहीं पाए गए।

अब इस विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 16 दावेदारों ने नामांकन कराया था जिसमें से दो के दावे निरस्त कर दिए गए। निर्वाचन अधिकारी शाहाबाद एसडीएम दिलीप त्रिगुगणायत ने बताया कि मनुवादी पार्टी के प्रत्याशी नफीस और निर्दलीय धीरेंद्र दोनों के ही फार्म 26 यानी साथ में भरा जाने वाला शपथ पत्र अधूरा था। संडीला विधानसभा क्षेत्र में पांच नामांकन रद्द कर दिए गए । आरओ उपजिलाधिकारी संडीला अशोक प्रताप सिंह ने बताया कि लोकदल के प्रत्याशी ध्रुव कुमार ने सिर्फ एक प्रस्तावक लगाया था।
विज्ञापन


स्वराज पार्टी आफ इंडिया से मतीन का नामांकन पत्र सत्यापित नहीं था। निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमसागर की आयु 23 वर्ष 7 माह पाई गई। 25 वर्ष नहीं पाई गई। निर्दलीय प्रत्याशी जयकरन की उम्र मतदाता सूची के हिसाब से 23वर्ष मिली। इसी तरह मनुवादी पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार का नामांकन पत्र भी सत्यापित नहीं था।

मल्लावां बिलग्राम विधानसभा आरओ कक्ष के उप जिलाधिकारी बिलग्राम ओम प्रकाश ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में उनके यहां से चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गए हैं। इसमें मनुवादी पार्टी से लेखराम के नामांकन पत्र में कहीं भी हस्ताक्षर नहीं थे। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार का नामांकन पत्र अधूरा था। शहरी विकास पार्टी से प्रत्याशी छेदीलाल के नामांकन पत्र पर भी हस्ताक्षर नहीं था। इसी तरह मोस्ट बैक वर्ड क्लासेज आफ इंडिया के प्रत्याशी राधाकृष्ण का शपथ पत्र अधूरा था।

बालामऊ आरओ बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि उनके यहां एक भी नामांकन रद्द नहीं है। सभी सही पाए गए हैं। उनके यहां 14 प्रत्याशी हैं। गोपामऊ के आरओ डिप्टी कलेक्टर प्रथम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके यहां भी सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। 10 प्रत्याशी हैं। सांडी आरओ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उनके यहां भी कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ सभी सही पाए गए। सांडी से 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें