लखनऊ रोड पर नयागांव के पास जयपुरिया स्कूल की शाखा का शुभारंभ प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बनेगा। उन्होंने मैनेजमेंट को बधाई देते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं को कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को अच्छी शैक्षिक व्यवस्था के बीच निखरने का मौका मिलेगा।
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के निदेशक शिखर अग्रवाल,समीर अग्रवाल व प्रिंस अग्रवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार शिक्षण की व्यवस्था का प्रयास किया गया है। स्कूल परिसर में डिजिटल इंटरेक्टिव क्लास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, आधुनिक ग्राउंड, कारीडोर, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन सहित मंचन स्टेडियम आदि की व्यवस्था जयपुरिया ग्रुप के मानकों के अनुसार की गई है। जयपुरिया ग्रुप द्वारा बच्चों के शैक्षिक एवं सर्वागींण विकास के लिए निर्धारित स्कूल परिसर के मानकों के अनुसार प्रवेश शुरू हो गए हैं।
प्ले ग्रुप से 6 तक के प्रवेश लिए जा रहे हैं फिर हर साल क्लास बढ़ती रहेगी। इस मौके पर जयपुरिया ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट श्रीवत्स जयपुरिया ने एक बच्ची का प्ले ग्रुप में पहला एडिमशन करते हुए अभिभावको को बधाई दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद अध्यात्मिक गुरू कृपालु साधक डा. राजेंद्र दत्त मिश्रा ने सभी को आर्शीवाद देते हुए स्कूल के शुभारंभ को हरदोई में शिक्षा जगत की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।स्थानीय मैनेजमेंट से जुड़े लोगों सहित स्कूल स्टाफ , अतिथिगण, अभिभावक गण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।