शनिवार की रात में अचानक गेगलापुर के पास कटी नहर से आस पास के कई गांवों में नहर के किनारे सैकड़ों बीघा खेतों का नजारा तालाब जैसा हो गया। पानी भरने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पर है।
रविवार देर शाम तक नहर को बांधने का प्रयास किया जा रहा था मगर सफलता नहीं मिल सकी थी। क्षेत्र के किसान सियाराम, मुरली, राम प्रसाद, विनोद आदि ने बताया कि रविवार की भोर में जब लोग खेतों की ओर आए तो चारों तरफ तालाब जैसा नजारा था। नहर कटने सूचना नहर विभाग को दी गई। जिस पर नहर विभाग के कर्मियों ने कटे हुए स्थान पर मिट्टी डलवाना शुरू किया। जेसीबी लगाकर कटी नहर पर बंधा लगाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने गेहूं की फसल के खराब होने के आसार बढ़ गए है। नहर काटी गई या पानी के प्रेशर में फटी है इसको लेकर अभी तक पता नहीं चल पाया है।