फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में दंपति ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 22 Nov 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के कठेहा गांव में घरेलू कलह के चलते दंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एएसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
ग्राम आशा के मजरा कठेहा निवासी शिवपाल उर्फ छोटे (40) अपनी पत्नी रोशनी (35) और पुत्री हिमांशी पुत्र रिशु,सीटू और सत्यम के साथ सीतापुर रोड पर रोडवेज वर्कशाप के सामने बनी दुकानाें के पीछे बने कमरे में रहता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को देर शाम किसी मित्र के चुनाव प्रचार के बाद शराब पीकर घर पर आया। उसका किसी बात को लेकर रोशनी से विवाद हो गया। नशे में पत्नी से मारपीट की।

बचाने पहुंची भाभी ज्ञानवती और उसकी बहन अरुणा से भी मारपीट की। देर रात तक घर में विवाद होता रहा। शनिवार सुबह भी पत्नी से मारपीट की। इसके बाद अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोलने घर के बाहर चला गया। इधर रोशनी ने कमरे के अंदर कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


यह नजारा उसकी पुत्री हिमांशी ने देखा तो दुकान पर जाकर पिता को जानकारी दी। छोटे भाग कर कमरे में आया और फंदे पर पत्नी को लटका देख साड़ी काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक रोशनी की मौत हो चुकी। इसके बाद उसने बच्चों को बाहर कर कमरा अंदर से बंद किया और खुद भी उसी साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

भाई और आसपास के लोगों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ कर उसे बाहर निकला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद के कारण ही दोनों ने आत्महत्या कर ली है। कोतवाल नरेशचंद्र जौहरी ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें