नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर
जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान तपती धूप में भी समूह
सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का भोजन गरीबों को बांटकर तमाम लोगों को भूख से
राहत प्रदान की।
मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह के कार्यकारी
संचालक डा. जयराम गुप्ता ने मंदिर में पूजन व सरस्वती वंदना कर भगवान को
भोग लगाकर गरीबों को पूड़ी सब्जी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि
दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख और वैभव की प्राप्ति होती है,
उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
अजय कटियार, दौलतराम यादव,
प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, डा. डीपी सिंह, जयशंकर गुप्ता, मो. वशी ने भोजन
वितरण कर कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के
समान है। सोमेश, डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. सुधीर चौहान, बिरजू
अग्रवाल, राम सनेही द्विवेदी और नितिन मिश्रा आदि ने कहा कि जरूरतमंदों को
भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है तथा वैभव व सुख की
प्राप्ति होती है।
इस मौके पर रामशंकर शुक्ला, कमलेश रस्तोगी, अरविंद
कुमार, विजय कुमार, शिवसदन मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग भंडारा कराने
में शामिल थे।