फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति ने निराश्रितों को किया वस्त्र वितरण

Sun, 07 Jun 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिश्चंद्र विकलांग वृद्ध निराश्रित जनसेवा समिति के छठवें वार्षिकोत्सव पर रविवार को प्रगति नगर कार्यालय में निराश्रितों को वस्त्रों का वितरण किया गया। वस्त्रों का सहारा पाकर गरीब लोगों के चेहरों पर संतुष्टि के भाव दिखे।
विज्ञापन


समिति के संस्थापक मिथिलेश शुक्ला ने वस्त्र वितरण के दौरान कहा कि परमात्मा की असीम कृपा से हमें मानव जीवन मिलता है। कहा कि एक मानव ही दूसरे मानव का सहयोग कर सकता है, इसलिए हम सभी को समाज के कई असहाय वर्गों का सहयोग करना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष हरिमोहन शुक्ल ने कहा कि गरीबों की मदद को समाज के उच्च वर्गों को अपनी-अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज करानी चाहिए। प्रदेश महासचिव शिवमोहन शुक्ल ने कहा कि परमात्मा से सीधे जुड़ाव को गरीबों की मदद से बेहतर कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

 
इसलिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों का सहयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि समिति अपनी क्षमता के अनुसार समय-समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है और असहायों की मदद को हमेशा तैयार रहती है। भविष्य में भी तत्पर रहेगी और अधिक संख्या में गरीबों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें