फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में 30 जनवरी तक गठित करें कमेटियां: मंडल प्रभारी

विज्ञापन
फोटो-15-नघेटा रोड स्थित राजीव भवन में समीक्षा बैठक में बोलते कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाध? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हर हाल में 30 जनवरी तक जिला कमेटी, नगर कमेटी, ब्लॉक कमेटी व न्याय पंचायत कमेटी का गठन करें, ताकि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सके। रविवार को नघेटा रोड स्थित राजीव भवन में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक व समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल के प्रभारी तरुण रावत ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश वर्मा ने भी कमेटियों के संबंध में जानकारी ली। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन करके संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा। इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव आत्यिमक रावत, शहनवाज, मंगल आजमी, अजीत वर्मा, आशीष पटेल, शिवराम वर्मा, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें