फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से संन्यास ले लें अखिलेश, राहुल मजाक का पात्र : नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
हरदोई : समरसता गोष्ठी को संबोधित करते नरेश अग्रवाल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। पूर्व सांसद व भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। अखिलेश जिस तरह जातीय सीमाओं में बंध गए हैं, वह एक नेता के लिए उचित नहीं है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे मजाक के पात्र बन चुके हैं। इस कारण वह उन पर टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को कछौना के जनता इंटर कालेज में आयोजित समरसता गोष्ठी में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव अब सिर्फ एक जाति के नेता रह गए हैं।
उन्होंने समरसता गोष्ठी में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगलाकर कृषि कानूनों का विरोध करा रहे हैं। सरकार किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी हाल में नहीं होने देगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए भाजपा सरकार ने जितना कार्य किया है, उतना पहले किसी ने नहीं किया। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने भी केंद्र सरकार की किसान कल्याण की योजनाएं बताईं।
विज्ञापन

बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल ने भी विचार रखे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास उर्फ गोल्डी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रह्मकुमार सिंह, कृष्णकांत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें