फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन दुकानाें में चोरी

Sat, 14 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर तीन दुकानों में चोरी हुई। चोर दुकानों से हजारों का सामान उठा ले गए। मोहल्ला नबी नगर में हनीफ की जरदोजी की दुकान है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह आये तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकान में रखा इनवर्टर और बैट्रा गायब था। हनीफ ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। बांगरमऊ रोड पर स्थित वर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी की दुकान में शटर तोड़कर चोर सामान चुरा ले गये।

दुकान मालिक इरफान अली ने बताया कि गुरुवार की रात में वह दुकान बंद कर घर गये थे। सुबह उन्हें दुकान का शटर टूटा मिला। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। हालांकि अभी तक यह अनुमान नहीं लग पाया कि दुकान से कितने का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कंपनी से थोड़ी दूर पर गोपाल की बीज भंडार की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने इस दुकान का भी ताला तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने सुबह दुकान का शटर टूटा होने की सूचना गोपाल को दी।
विज्ञापन


इस पर उन्हाेंने आकर दुकान में देखा तो पता चला कि दुकान में रखे सात हजार रुपये और छह हजार रुपये का सामान गायब था। चोरी की घटनाओं की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें