फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मेें बालिका से दुष्कर्म

Sat, 14 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका गुरुवार की शाम खेत में बांके की फली तोड़ रही थी। इसी बीच एक युवक उसे जबरन झाड़ियों में खींच ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बालिका बेहोश हो गई तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दस वर्षीय बालिका गुरुवार की शाम खेत में बांके की फली तोड़ने अकेले गई थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन


इस दौरान बालिका खेत से कुछ दूर स्थित गांजे की झाड़ियों मेें बेहोश मिली। उसके कपडे़ अस्त व्यस्त थे। बेटी की हालत देखते ही परिजन सन्न रह गये। उसे लेकर रात में घर आए और सुबह उसको लेकर थाने पहुंचे। घटना की नामजद तहरीर दी गई।

थाना इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें