फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में आई दोहरी मुसीबत

Sat, 16 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबीस घंटे के अंदर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. बृजेश मिश्रा दोबारा पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं। बीएसए के खिलाफ 24 घंटे के भीतर छेड़छाड़ और अभद्रता करने की दूसरी रिपोर्ट दर्ज होने पर जहां विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं बीएसए की मुश्किलों में और इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


पहले शुक्रवार को एक महिला टीचर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, अब शनिवार को रसोइया पद पर तैनाती के लिए एक अन्य महिला ने भी कार्यालय में छेड़छाड़ और अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनाती के लिए प्रार्थना पत्र देने वाली एक महिला ने बीएसए पर कार्यालय में छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रसोइया पद के लिए प्रार्थना पत्र देने बीएसए कार्यालय में अपने पति के साथ मिलने पहुंची थी, जहां पर बीएसए ने अपने कक्ष से उसके पति को बाहर जाने को कहा।

इसके बाद बीएसए ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के आरोप को गंभीरता से लेते हुए महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ व हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इस बाबत थाना इंचार्ज विश्वनाथ यादव ने बताया कि बीएसए के खिलाफ अपराध संख्या निल पर रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा शहर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया गया है।

यह भी ज्ञात हो कि शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में बीएसए के खिलाफ अहिरोरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चमनखेड़ा में तैनात महिला टीचर राधा देवी पत्नी अंचल तिवारी ने अभद्रता करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीएसए के खिलाफ चौबीस घंटे में दो एफआईआर दर्ज होने से विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें