फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को टीका लगने के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण की शुरुआत

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय परिसर स्थित केंद्र में टीका लगवाते डीएम अविनाश कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हेल्थ केयर वर्कर्स के साथ ही शुक्रवार को फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना का टीका लगाने का अभियान चला। फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर डीएम अविनाश कुमार ने सबसे पहले टीका लगवाया। 1360 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे डीएम अविनाश कुमार ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीका लगवाया। इसके बाद वे आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में सभी सामान्य कर्मचारियों की तरह रुके रहे। जिला महिला चिकित्सालय के केंद्र-1 पर 60, केंद्र-2 पर 39, 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय केंद्र पर 55 लोगों ने टीकाकरण कराया।
पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 71, संडीला में 48, पाली में 53, बिलग्राम में 64 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा हेल्थ केयर वर्कर्स का भी टीकाकरण किया गया। कुल 11 केंद्रों पर 958 हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण हुआ। वहीं सात केंद्रों पर 402 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सेवा में रहे आगे और टीकाकरण में पीछे छूटे
फ्रंटलाइन वर्कर्स में राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही नगर निकायों, पुलिस आदि के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण काल में इन सभी विभागों के लोगों ने आगे रहकर पूरी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारी को अंजाम दिया। अब टीकाकरण के लिए जब इनकी बारी आई तो पूर्व सूचना होने के बावजूद बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 715 फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुक्रवार को टीकाकरण कराने के लिए चिह्नित कर कोविन एप से संदेश भी भेजे गए थे। बावजूद इसके 402 अधिकारियों-कर्मचारियों ने ही टीकाकरण कराया। लक्ष्य के सापेक्ष कुल 56.2 फीसदी लोगों ने ही टीकाकरण कराया।
पांच और मिले कोरोना संक्रमित
हरदोई। पिछले 24 घंटे में जनपद में पांच और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5932 हो गई है। जनपद में कोरोना से अब तक 108 मौतें हुईं हैं, जबकि 5745 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। जनपद में कोरोना के 79 एक्टिव केस हैं। जनपद का रिकवरी रेट 96.84 फीसदी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें