फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में बालक डूबा, मौत

Tue, 14 Jul 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की तैयारियां कर रहे एक मुसलिम परिवार में उस वक्त मातम छा गया, जब उनके 12 साल बालक की तालाब में डूबने मौत हो गई। बालक के मरने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, बालक की मौत से मोहल्ले में भी शोक छा गया।
विज्ञापन


कसबे के मोहल्ला बंजारी सराय (मिश्राना) निवासी वली मोहम्मद का बारह वर्षीय पुत्र फुरकान सोमवार को घर से भैंस चराने निकला था। इस दौरान फुरकान ने तालाब में भैंस को नहलाया और फिर खुद भी नहाने तालाब में घुस गया। बारिश से बढ़े तालाब के पानी में उसे अंदाजा नहीं लग सका और वह बीच तालाब में पहुंचते ही गोते खाने लगे।

इससे पहले कि लोग कुछ समझते डूब कर फुरकान की मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। फुरकान पास के ही एक मदरसे में शिक्षा ग्रहण करता था। उसकी मौत से उसके मदरसे के साथी छात्रों में भी शोक छा गया। देर शाम बालक के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारियां की जा रही थीं।
विज्ञापन


उधर, ईद पर पसंद के नए कपड़े पहनने की तमन्ना लिए फुरकान दुनिया से चला गया। परिजनों के अनुसार, इस बार फुरकान ईद को लेकर काफी उत्साहित था। वह अपने लिए पहली बार स्वयं के पसंद किए कपड़े खरीद कर लाया था। नए कपड़े पहनने के लिए वह रोज ईद आने में बचे दिन पूछता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें