फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दे सरकार’

Fri, 17 Apr 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया, जिसमें किसानों की तबाह रवी फसल का सर्वेक्षण कराकर तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों से संबंधित अन्य समस्याएं भी भाकियू द्वारा उठाई गई।
विज्ञापन


एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी को भाकियू ने एक ज्ञापन दिया, जिसमें किसानों की समस्याओं का निराकरण तत्काल कराने की मांग की। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में लेखपालों द्वारा अभी तक फसल नुकसान का सर्वे नहीं किया गया।

जिसे तत्काल कराया जाए जिससे किसानों को मुआवजा मिल सके और गेहूं क्रय केंद्राें पर किसानों का निर्धारित दर से गेहूं खरीदा जाए और उन्हें भुगतान नगद क्रय केंद्रों पर ही दिया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब पड़े हैंडपंप ठीक करवाए जाएं।
विज्ञापन


शासन की मंशानुसार सभी गांवों के तालाबों से अवैध कब्जे हटाए जाएं और खुदाई कराके साफ कराया जाए, ताकि बरसात के पानी को तालाबों में रोका जाए। ज्ञापन में कहा कि तहसील के गांव तकिया, कलेनापुर, गुजरई, बरगावां, बैफरिया, बहेटा बुजुर्ग आदि  में सफाई कर्मचारी काफी दिनों से नदारद हैं, जिससे गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

इस मौके पर शिवकुमार बाजपेयी, रामआसरे पाल, चेतराम संतोष कुमार, रामरहीस, विनोद कुमार, रामकिशोर, जाकिर अली, रियाज, साबिर अली, इसरार आदि किसान मौजूद थे। इसके बाद जुलूस निकाल कर किसानों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें