फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसहयोग को आईएमए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना से बचाव और जन सहयोग के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई भी आगे आई है। इकाई ने चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही सामुदायिक रसोई व प्रधानमंत्री राहत कोष को भी राशि भेजी है।
विज्ञापन

आईएमए की जिला इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. सीके गुप्ता ने बताया कि जिले के पदाधिकारी व चिकित्सक इस ओर सजग हैं। सावधानी बरत इमरजेंसी सेवाएं भी दे रहे हैं।
आम जनता की सुविधा के लिए चार हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। जिनमें डॉ. अरुण मौर्या का मोबाइल फोन नंबर 9415175753, डॉ. सीके गुप्ता 9415175718, डॉ. संदीप कटियार 9415076251 व डॉ. तिरुपति आनंद का नंबर 9935791403 शामिल है। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति किसी भी बीमारी की जानकारी प्राप्त कर सकता है। आईएमए ने 21 हजार रुपये जिले की सामुदायिक रसोई के लिए दिए हैं। प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 50 हजार रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें