फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम को सहारा देने पहुंची आईएमए

विज्ञापन
फोटो-27-पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी व चिकि? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कोतवाली सिटी के निकट संचालित बाबा नीम करौरी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद इसे सील किए जाने के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने एसपी को प्रार्थना दिया है। इसमें दोनों पक्षों को सुनकर ही कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पहले ही नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त कर चुका है। आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय अस्थाना की अगुवाई में बुधवार को पदाधिकारियों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी अनुराग वत्स को पत्र दिया। कहा कि 15 नवंबर को उक्त नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत होना दु:खद है, लेकिन भीड़ के दबाव में आकर पुलिस कोई कार्रवाई न करे।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने ये माना है कि चिकित्सक किसी भी दशा में मरीज का बुरा नहीं चाहता। मृतका के परिजनों पर घटना के दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ व कर्मियों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। इस दौरान, सचिव डॉ. रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश पटेल, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. अरुण मौर्या, डॉ. अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें