फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस टीम की मौजूदगी में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते सीओ नागेश मिश्रा। संवाद न्यू - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के गांव अछुआपुर में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर नौ असलहे और 10 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सीओ सदर नागेश मिश्रा ने बताया कि हरियावां थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता को सूचना मिली थी कि बघौली थाना क्षेत्र के कुछ लोग हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अछुआपुर के जंगलों में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हैं। इस पर पुलिस ने रविवार सुबह सवा सात बजे अछुआपुर के जंगल में छापा मारा।
मौके से मंशाराम शर्मा पुत्र श्यामलाल निवासी गोड़ाराव, संदीप तिवारी पुत्र श्रीचंद्र तिवारी और सोनेश्वर शुक्ला उर्फ भन्नू पुत्र गंगाप्रसाद निवासी तिलकपुरवा थाना बघौली को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक मौके से दो देसी राइफल, दो बंदूक, पांच तमंचे बरामद हुए हैं। शस्त्र बनाने के उपकरण और एक बाइक भी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें