फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बस अड्डे के बाहर सवारियां भर रही डग्गामार प्राइवेट गाड़ी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रोडवेज बस अड्डे के बाहर अनाधिकृत ढंग से सवारियां भर रही एक डग्गामार प्राइवेट गाड़ी को बुधवार को सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग और रोडवेज प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से बस स्टेशन के बाहर से सवारियां बिठाने वाले निजी बस चालकों में हड़कंप मच गया। टीम की जांच में बस के आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। इसके बाद वाहन को तत्काल सीज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन के बाहर से डग्गामार वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी स्थानीय बस स्टेशन के बाहर से ही डग्गामार वाहन सवारियां बटोर रहे हैं। परिवहन निगम के अनुसार, डग्गामार वाहनों की वजह से परिक्षेत्र को प्रतिदिन पांच से छह लाख रुपये तक राजस्व का नुकसान हो रहा है। लगातार यात्रियों की संख्या घटने से रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है। इस पर ही लगाम लगाने के लिए बुधवार को परिवाहन विभाग की तरफ से पैसेंजर टैक्स आफिसर हेमानंद पांडेय और रोडवेज प्रशासन की तरफ एआरएम भुवनेश्वर कुमार और डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की।
अधिकारियों ने बताया कि बस स्टेशन के बाहर से लंबे समय से कुछ निजी वाहन सवारियां भर रहे थे। इससे न रोडवेज की आय प्रभावित हो रही थी। शिकायत मिलने पर टीम ने औचक निरीक्षण किया और एक प्राइवेट वाहन को यात्रियों को बैठाते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अन्य डग्गामार वाहन चालक अपनी गाड़ियां लेकर वहां से निकल गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से यात्री परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें