फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों में जेसीबी से हो रहा अवैध खनन

Wed, 20 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फतेहपुर में अवैध खनन के मामले में पूरे प्रशासनिक अमले को ही सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पूरे प्रदेश में अवैध खनन रोकने के लिए सख्त हिदायत दी थी। इसके बाद भी जिले में नदियों से अवैध खनन कर जेसीबी से बालू निकाली जा रही है।
विज्ञापन


अवैध खनन के मामले में खनन अधिकारी से लेकर प्रशासन भी चुप्पी साधे बैठा है। हालांकि यह सब उनकी जानकारी में ही चल रहा है। बालू माफिया की सेटिंग करके अवैध खनन कर रहे हैं। इसके लिए उनकी नीचे से ऊपर तक सेटिंग है। छापेमारी से पहले ही उन तक सूचना पहुंच जाती है।  अवैध रूप से बालू खनन कर करोड़ों का धंधा करने वाले बालू माफिया के निशाने पर नदियां एवं नहरें हैं।

सवायजपुर क्षेत्र में जहां नदियों से बड़े पैमाने पर बालू का खनन हो रहा हैं वहीं प्रमुख रूप से कछौना, गौसगंज, मल्लावा, अहिरोरी, सुरसा, बावन, टडियांवा, हरियांवा, शाहाबाद, बिलग्राम, सवायजपुर आदि क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर नहरों तथा छोटी नदियों से बालू का खनन धड़ल्ले से किया जाता हैं। सूत्रों का कहना है कि गर्मी के मौसम के दौरान बालू खनन काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा जब नहरों में सफाई के लिए पानी को रोक दिया जाता है तो बालू खनन और बढ़ जाता है। कटरी छिबरामऊ में हो रहे खनन पर को लेकर एडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह ने कहा कि वह जानकारी करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई कराएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें