हरदोई। कछौना कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। दो लोगों को गिरफ्तार कर दो बने, दो अधबने तमंचे बरामद किए हैं।
कछौना कोतवाली पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ी कमालपुर मार्ग पर बबूल के जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। पुलिस ने संडीला कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी अनिल कुमार और कछौना कोतवाली क्षेत्र के भीरी घाट निवासी भरत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि तमंचे बनाकर बेचते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनिल के खिलाफ अतरौली, संडीला और बेनीगंज काेतवाली में भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कछौना कोतवाल राकेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव शाक्य, दीवान हर्षेंद सिंह और रामकरन यादव आदि शामिल रहे।