फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सरकार दे रही है तो, उपभोक्ताओं को भी मिलनी चाहिए 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गर्मियों में बिजली कटौती और लोकल फॉल्ट के नाम पर आपूर्ति बाधित होने के साथ ही फोन न उठाने की शिकायतों पर बुधवार को जिलाधिकारी ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों, अभियंता और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अभियंताओं से दो टूक कहा कि जब सरकार दे रही है तो, उपभोक्ताओं को भी मिलनी चाहिए 24 घंटे बिजली। कहा कि फोन उठाने, फॉल्ट दुरुस्त कराने में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग की मिल रहीं शिकायतों पर बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्वामी विवेकानंद सभागार में विभागीय अधिकारियों, अभियंताओं और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपूर्ति और व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अवर अभियंताओं की ओर से फोन रिसीव न किए जाने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की।
कहा कि संयमित भाषा का प्रयोग करें। सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि फोन अवश्य रिसीव करें। लाइन और ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और लाइनमैन आदि से इसे दुरुस्त कराएं। कहा कि काम में समय लगे तो, ग्रामीणों को जानकारी दी जाए। फोन व कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सूचीबद्ध तरीके से कराएं। बिलग्राम के नूरपुर गांव में विद्युत दुर्घटना से मृत किसान के परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के अच्छे उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रधान और बीडीसी व ब्लॉक प्रमुख को जोड़ते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए। इससे इस पर समस्या की जानकारी मिलेगी और विभाग को हल कराने में आसानी रहेगी, जनता को भी सूचनाएं मिलती रहेंगी। सीभी ग्राम पंचायत भवनों में एसडीओ, जेई व लाइनमैन का मोबाइल नंबर और नाम लिखवाए जाएं। अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहै।
डीएम ने बिजली की झूलती और जर्जर लाइनों के संबंध में कहा कि अवर अभियंता इस पर ध्यान दें। लाइन के टूटने और विद्युत लाइन से चिपक कर किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर अवर अभियंता जिम्मेदार होंगे। संबंधित अभियंता के विरुद्व एफआईआर दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें