हरदोई। यदि पात्र मिले तो जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की 32 दुकानों को पूर्व सैनिकों में आवंटित कराया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उक्त बात पूर्व सैनिकों से कही। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि पूर्व सैनिकों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का आवंटन किया जाए। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि पात्र मिले तो निश्चित राशन की दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपने लक्ष्यों के अनुसार झंडा दिवस की राशि जमा कराने के निर्देश दिए। पूर्व सैनिकों ने इस दौरान यह भी बात रखी कि उनके कई राजस्व व पुलिस आदि संबंधी विवाद रहते हैं जिनको प्राथमिकता पर निस्तारित करवाया जाए। इस पर भी डीएम ने आश्वासन दिया। इस मौके पर सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय के अधिकारी व काफी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।