फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में नाले साफ न हुए तो ईओ पर करा देंगे कार्रवाई : नितिन अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लगभग साढ़े तीन माह बाद विभिन्न विभागों के कार्याें की समीक्षा शनिवार शाम आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने की।
विज्ञापन

इस दौरान शहर में जलभराव की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक सप्ताह में सभी नालों की सफाई हर हाल में पूरी कराएं। अगर ऐसा नहीं कर पाए तो ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारी भी समीक्षा बैठक में आबकारी मंत्री के निशाने पर रहे।
कलक्ट्रेट के विवेकानंद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आबकारी मंत्री ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बरसात से पहले नाला सफाई का काम पूरा न कराए जाने पर अधिशासी अधिकारी से नाराजगी जताई। तीखे शब्दों में उन्होंने कहा कि हालात एक सप्ताह में न सुधरे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसी तरह बिजली विभाग की रीवैंप और बिजनेस प्लान के तहत अधूरे पड़े कार्याें पर भी आबकारी मंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कहा कि छह माह से पोल शिफ्टिंग का काम अधूरा होने पर भी आबकारी मंत्री ने कहा कि 15 दिन में यह काम पूरा हो जाए। इसके अलावा उन्होंने कान्हा गोशाला का निर्माण करने के लिए बावन विकास खंड के सधई बेहटा में जमीन चिह्नित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वैसे तो यह नगर क्षेत्र में बननी चाहिए, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं है। सधई बेहटा में जमीन है इसलिए चिह्नित कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग आदि के कार्याें की भी समीक्षा की। बाढ़ से निपटने के इंतजाम अभी से कर लेने को कहा। बैठक में डीएम एमपी सिंह, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में जल निगम और गैस पाइप लाइन डालने के लिए सड़क से लेकर गलियों तक की खोदाई करने के बाद सही ढंग से मरम्मत न किए जाने पर भी आबकारी मंत्री खफा नजर आए। मंत्री ने नगर पालिका के जिम्मेदारों से कहा कि जिन स्थानों पर मरम्मत का कार्य पूरा किए जाने का दावा जल निगम और गैस पाइप लाइन डालने वाले लोग कर रहे हैं, उनका सत्यापन कर लिया जाए। सही से मरम्मत न हुई हो तो इनकी सिक्योरिटी जब्त कर लें और उससे सही ढंग से मरम्मत कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें