फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह की सफाई का लिया जायजा

Wed, 15 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के मद्देनजर मंगलवार को प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने ईदगाह का निरीक्षण किया और वहां पर साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, एएसपी बीसी दुबे सहित अफसरों ने ईदगाह पहुंच कर निरीक्षण किया और वहां की साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


अफसरों ने अंजुमन इस्लामियां की ओर से ईदगाह में की जा रही तैयारियों पर संतोष जताया और व्यवस्था को ओर बेहतर करने को कहा। अफसरों ने जल निकाली आदि की व्यवस्था को ईदगाह के पास से नाला बनवाने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के आस पर सुरक्षा व्यवस्था के विषय में निर्देश दिए। इस मौके पर अंजुमन इस्लामियां के अध्यक्ष मो. खालिद, सचिव हफीज अहमद, एसडीएम पप्पू गुप्ता, शहर कोतवाल नागेश मिश्र सहित कई अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें