ईद के मद्देनजर मंगलवार को प्रशासनिक व पुलिस अफसरों
ने ईदगाह का निरीक्षण किया और वहां पर साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का
जायजा लिया। एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, एएसपी बीसी दुबे सहित अफसरों ने
ईदगाह पहुंच कर निरीक्षण किया और वहां की साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा
लिया।
अफसरों ने अंजुमन इस्लामियां की ओर से ईदगाह में की जा रही तैयारियों
पर संतोष जताया और व्यवस्था को ओर बेहतर करने को कहा। अफसरों ने जल निकाली
आदि की व्यवस्था को ईदगाह के पास से नाला बनवाने के भी निर्देश दिए।
पुलिस
अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ईद की नमाज के दौरान ईदगाह
के आस पर सुरक्षा व्यवस्था के विषय में निर्देश दिए। इस मौके पर अंजुमन
इस्लामियां के अध्यक्ष मो. खालिद, सचिव हफीज अहमद, एसडीएम पप्पू गुप्ता,
शहर कोतवाल नागेश मिश्र सहित कई अफसर मौजूद थे।