फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पर लिखे नाम-पते से हुई युवक के शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार की शाम बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। युवक के हाथ पर लिखे नाम पते से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बुधवार को परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना भिलाड़ी के ग्राम इबरतपुर निवासी दिलीप (26) पुत्र राजपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। परिजन बरेली से उसका इलाज करा रहे थे। राजपाल ने बताया कि 2 फरवरी को वह दिलीप को दवा दिलाने बरेली लाया था। दवा दिलाने के बाद बरेली स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने लगा। भीड़भाड़ होने से दिलीप गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका था। सोमवार की शाम बेहटा गोकुल स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके दाएं हाथ पर उसका नाम व पूरा पता लिखा मिला था। जिसके आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी । बुधवार को परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें