फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त

Fri, 23 Feb 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर हरदोई रेलवे स्टेशन के पास मिले शव की शिनाख्त शुक्रवार को हो गई। बीती 20 फरवरी को रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक का शव मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मॉर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। शुक्रवार को पति साबू उर्फ छोटेलाल (40) की तलाश करते हुए पत्नी श्यामा देवी परिवार के साथ जीआरपी थाने पहुंचीं। उन्होंने शव की शिनाख्त कर ली। बताया कि पति छोटेलाल 19 फरवरी की रात बेटे की दवा लेने लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
पुलिस ने बताया है कि ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी श्यामा देवी, दो पुत्री और एक पुत्री है। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें