फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाले में पड़ा मिला अंडा विक्रेता का शव

Fri, 23 Feb 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में डीएम चौराहा और पिहानी चुंगी के बीच एक नाले में अंडा विक्रेता का शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में शराब के नशे में नाले में गिरने और डूबकर मौत हो जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर रद्धेपुरवा रोड निवासी गोविंद गुप्ता (32) सीडीओ बंगला तिराहा पर अंडा बेचने के लिए ठेला लगाता था। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उसका शव पिहानी चुंगी और डीएम चौराहा के बीच बने सरकारी आवासों के पास नाले में पड़ा मिला। सुबह शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की।
फोटो देखकर गोविंद की पत्नी राखी गुप्ता मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पहुंची और शिनाख्त कर ली। इसके बाद वह बदहवास हो गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह, सीओ सिटी अंकित मिश्रा और शहर कोतवाल संजय पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि नशे में ही नाले में गिर जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें