फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आइस्क्रीम विक्रेता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 08 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन

- बिलग्राम के मोहल्ला रफैयतगंज की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिलग्राम नगर के मोहल्ला रफैयतगंज निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।
रफैयतगंज निवासी गोविंद अर्कवंशी (24) ठेले पर गांव-गांव आइस्क्रीम बेचता था। वह अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता राकेश कुमार अर्कवंशी पांच मई को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गंजमुरादाबाद गए थे। गोविंद घर में अकेला था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह उसका चचेरा भाई सौरभ बकरियों को चारा डालने आया तो गोविंद नहीं दिखा। इस पर उसने कमरों में गोविंद को तलाश किया। इसी बीच एक कमरे में गोविंद का शव रस्सी से लटकता दिखाई दिया। इसकी जानकारी सौरभ ने गोविंद के पिता राकेश को दी। घटना का पता चलते ही राकेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने भी जुटाए। परिजन घटना की वजह को लेकर चुप्पी साधे रहे। मृतक की मां का निधन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें