फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अपनी करनी का जिम्मेदार मैं खुद, लिखकर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। पिछले एक वर्ष से अंबेडकरनगर में रह रहे कछौना निवासी युवक का शव सोमवार को अंबेडकरनगर जनपद में ही रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पास से आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताते हुए किसी को परेशान न किए जाने की बात भी लिखी है।
विज्ञापन

कछौना कस्बे के मोहल्ला पूर्वी बाजार निवासी नवीन गुप्ता (30) पिछले एक वर्ष से अंबेडकरनगर में एक प्राइवेट बीमा कंपनी में काम कर रहे थे। बीते सोमवार को अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास उसका शव पड़ा मिला। पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पास में एक सुसाइड नोट भी मिला।
इसमें लिखा है कि अपनी करनी के लिए मैं स्वयं जिम्मेदार हूं। मेरे ससुरालवाले, मेरा कोई घर वाला, कोई बाहरी व्यक्ति मेरी मौत का जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, भाई प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। नवीन का प्रेम विवाह वर्ष 2023 में सीमा देवी के साथ हुआ था। मंगलवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में नवीन ने लिखा कि पत्नी से जानबूझकर लड़ाई की। इसके बाद उसके घरवालों के साथ भेज दिया। सुसाइड नोट में लिखी इस बात से लगता है कि उसने खुदकुशी करने का निर्णय ले लिया था। सुसाइड नोट पर 16 सितंबर की तारीख पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें