फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाखंड का खंडन कर दिखाया सीधा रास्ता

Tue, 23 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। संत रविदास की जयंती पर सोमवार को मंदिरों में हवन पूजन हुआ तो स्कूलों में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


दयानंद जयंती वैचारिक क्रांति पखवारा पर अंबेडकर नगर स्थित रविदास मंदिर पर हवन करके संत रविदास जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही पाखंड खंडन सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। आर्य समाज श्रद्धानंद नगर के प्रधान आचार्य सत्यवीर प्रकाश आर्य ने कहा कि संत रविदास और महर्षि दयानंद ने पाखंडों का खंडन करके भक्ति का सीधा रास्ता बताया। जातिवाद का विरोध करके मानवतावाद और राष्ट्रवाद की रणभेरी बजाई थी। ईश्वर को सर्वव्यापक बताकर उसे मन मंदिर में ही उपासना करके पाने पर बल दिया और केवल तीर्थों पर जाने एवं गंगा में नहाने से ही मुक्ति पाने को पाखंड बताया। अंशु, मनीष श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रगति नगर स्थित सरस्वती बाल गोपाल विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक दयाराम सिंह राठौर ने बताया कि संत रविदास का जन्म काशी में हुआ था। शिक्षिका जूली पांडे ने कहा कि संत रविदास अपने उच्च विचारों के कारण ही समाज एवं हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इस मौके पर बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इधर, रविदास मंदिर में लोगों का सुबह से पूजन अर्चन का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार हरदोई मार्ग पर अजंता बुद्ध बिहार में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष पति राजा रमन गुप्ता ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को अभिमान रहित करने के संदेश दिए। अध्यक्ष आशा गौतम ने कहा कि सभी को संगठित होकर समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए और उनकी समतावादी विचारधारा को जीवन में लाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकिशोर, लालबिहारी, जितेंद्र कुमार, डा. मिट्ठू लाल आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पुत्तीलाल गौतम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें